Monday, August 21, 2023

SSC Steno Application 2023: कल तक ही कर पाएंगे 1207 पदों वाली स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन

 

SSC Steno Application 2023 केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के कुल 1207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया इस कल यानी बुधवार 23 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन कर रहे कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 100 रुपये शुल्क के साथ अप्लाई कर सकते हैं।

By शिवा ई-मित्र नावां शहरEdited By: शिवा ई-मित्र नावां शहरPublished: Mon, 21 Aug 2023 03:54 PM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2023 07:32 AM (IST)




SSC Steno Application 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारोंके लिए अलर्ट। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के कुल 1207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया कल यानी बुधवार, 23 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे इस परीक्षा का आयोजन कर रहे कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in के होम पेज पर लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अप्लाई कर सकते हैं।


आवेदन के दौरान ही उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित 100 रुपये के शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है। बता दें कि एसएससी ने हर आयोजित की जाने वाली स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए इस साल अधिसूचना 3 अगस्त को जारी करते हुआ आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, जो कि अब बुधवार को समाप्त हो जाएगी।


SSC Steno Exam 2023: कौन कर सकता है स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन

एसएसकी स्टेनो परीक्षा के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2023 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष अधिक नहीं है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए परीक्षा अधिसूचना देखें।

ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें

📢 Join Whatsapp

https://chat.whatsapp.com/JKQOXi2ZIag2OQqjhn1RVp

📢 Join Telegram

https://t.me/Shiva_Emitra_Nawa

📢 Join Facebook

https://www.facebook.com/ShivaEmitraNawaCity

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामनेनावा शहर
9414783753, 9610359710

Jaipurites Visit करें

प्रेम कंप्यूटर

जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने,

पांच्यावालासिरसी रोड जयपुर 

8441959535

No comments:

Post a Comment

सभी वंचित वर्ग महिलाओं एवं हस्तशिप कामगारों जैसे बढ़ई, दर्जी, मोची, कुम्हार, सुनार आदि को मिलेंगे 5000 रुपयें, राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व पात्रता जाने

  सरकार द्वारा देश के नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं launch करती है। इन योजनाओं के मा...