Friday, August 18, 2023

PM Vishwakarma Yojana 2023, मिलेगा 3 लाख रुपये तक लाभ, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथि और पोर्टल जाने

What is Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से देश को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा जयंती के दिन से पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू करने का ऐलान किया था...

By शिवा ई-मित्र नावां शहरEdited By: शिवा ई-मित्र नावां शहरPublished: Friday, 18 Aug 2023 12:05 PM (IST)Updated: Friday, 18 Aug 2023 12:14 PM (IST)




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पीएम विश्वकर्मा योजना को मंजूरी प्रदान कर दी. इस योजना के तहत पांच साल में 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. योजना का उद्देश्य स्किल वाले काम में लगे कामगारों को सस्ते ब्याज पर कर्ज मुहैया कराना है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना का ऐलान मंगलवार 15 अगस्त को किया था. वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बाद लालकिले से देश को संबोधित कर रहे थे. उसी दौरान पीएम मोदी ने किया था कि कौशल से संबंधित कामों में लगे कामगारों को बढ़ावा देने के लिए विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की जाएगी.

इतनी रकम होगी खर्च

स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन यानी बुधवार 16 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. पीएम मोदी की अध्यक्षता मं हुई मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद योजना को मंजूरी मिलने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम विश्वकर्मा योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिस पर 13 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

30 लाख कारीगरों को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 के बीच पांच सालों में 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसकी शुरुआत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर से होगी. इसके तहत वैसे कामगारों को लाभ मिलेगा, जो कौशल से जुड़े कामों में जुटे हुए हैं और जहां आज भी गुरु-शिष्य की परंपरा चल रही है. मंत्री ने कहा कि इस योजना से 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को लाभ होगा.

इन लोगों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की इस योजना से लाभ पाने वाले संभावित कारीगरों में लोहार, कुम्हार, राज मिस्त्री, धोबी, फूलों का काम करने वाले, मछली का जाल बुनने वाले, ताला-चाबी बनाने वाले, मूर्तिकार आदि को गिना जा रहा है. केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इन लोगों का काफी महत्वपूर्ण योगदान है. इसी कारण केंद्र सरकार ने उन्हें ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की है.

कौशल विकास के लिए कोर्स

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इन बातों पर ध्यान दिया जाएगा कि किस तरह से अधिक कौशल का विकास हो और पारंपरिक कामगारों को नए प्रकार के उपकरणों व डिजाइन की जानकारी मिले. इस योजना के तहत पारंपरिक कामगारों को आधुनिक उपकरणों की खरीद में भी मदद की जाएगी. योजना के तहत दो तरह के - बेसिक और एडवांस- कौशल विकास कोर्स कराए जाएंगे. कोर्स करने वाले कामगारों को सरकार की ओर से स्टाइपेंड दिया जाएगा. स्टाइपेंड रोजाना 500 रुपये के हिसाब से मिलेगा.

इस तरह से मिलेगी आर्थिक मदद

पीएम विश्वकर्मा योजना के पहले चरण में एक लाख रुपये का तक कर्ज दिया जाएगा, जिस पर ब्याज की दर ज्यादा से ज्यादा 5 फीसदी होगी. उसके बाद दूसरे चरण में पात्र कामगारों को 2-2 लाख रुपये का रियायती कर्ज मिलेगा. पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों, शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान पत्र भी दिया जायेगा. आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की मदद दी जाएगी.


ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें

📢 Join Whatsapp

https://chat.whatsapp.com/JKQOXi2ZIag2OQqjhn1RVp

📢 Join Telegram

https://t.me/Shiva_Emitra_Nawa

📢 Join Facebook

https://www.facebook.com/ShivaEmitraNawaCity

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामनेनावा शहर
9414783753, 9610359710

Jaipurites Visit करें

प्रेम कंप्यूटर

जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने,

पांच्यावालासिरसी रोड जयपुर 

8441959535

No comments:

Post a Comment

सभी वंचित वर्ग महिलाओं एवं हस्तशिप कामगारों जैसे बढ़ई, दर्जी, मोची, कुम्हार, सुनार आदि को मिलेंगे 5000 रुपयें, राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व पात्रता जाने

  सरकार द्वारा देश के नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं launch करती है। इन योजनाओं के मा...