India Post GDS Recruitment 2023 इंडियन पोस्ट की ओर से देशभर के 23 प्रदेशों में 30 हजार से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है और इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
India Post GDS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS ) के 30041 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 तय की गयी है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया है उनके लिए दो दिन का समय शेष है। अभ्यर्थी जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भारतीय डाक विभाग के जीडीएस एप्लीकेशन पोर्टल indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाकर या शिवा ई-मित्र नावां शहर पर आकर भरा जा सकता है।
India Post GDS Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन
- इंडियन पोस्ट जीडीएस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाना है।
- पोर्टल के होम पेज पर आपको सबसे पहले Stage 1.Registration लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- इसके बाद आपको Stage 2.Apply Online लिंक पर क्लिक करना है और सभी जानकारी सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना है।
- अब आपको Fee Payment लिंक पर क्लिक करना है और निर्धारित किया गया शुल्क जमा करना है।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
भारतीय डाक विभाग की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट प्रदान की गयी है। ये उम्मीदवार निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
India Post GDS Recruitment 2023: इन राज्यों में होनी है भर्ती
भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु सहित 23 रीजन के लिए निकाली गयी है। हर राज्य में किस जिले के लिए भर्ती होनी है अभ्यर्थी इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें
📢 Join Whatsapp
https://chat.whatsapp.com/JKQOXi2ZIag2OQqjhn1RVp
📢 Join Telegram
https://t.me/Shiva_Emitra_Nawa
📢 Join Facebook
https://www.facebook.com/ShivaEmitraNawaCity
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें
शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामने, नावा शहर
9414783753, 9610359710
Jaipurites Visit करें
प्रेम कंप्यूटर
जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने,
पांच्यावाला, सिरसी रोड जयपुर
8441959535

No comments:
Post a Comment