Thursday, August 17, 2023

Rajasthan Government Job: महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के 50 हजार पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 

राजस्थान में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के 50 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती में शामिल होने के लिए 29 अगस्त 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए चयनित होंगे उनको 4500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

Rajasthan Government Job: महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के 50 हजार पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

शिवा ईमित्र नावा शहर  


Rajasthan Government Job: शांति एवं अहिंसा विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से राज्य में 50 हजार पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ऐसे युवा जो सरकारी भर्ती की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। यह भर्ती महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पदों पर निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 16 अगस्त 2023 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र एसएसओ पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। भर्ती में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी योग्यता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य हासिल कर लें।


  Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 12वीं कक्षा या इसके समक्षक उत्तीर्ण किया हो। महात्मा गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रमाण पत्र धारक, स्काउट गाउड, NCC/ NYK सर्टिफिकेट होल्डर, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित गांधी सेवा प्रेरक एवं महिला SHG को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में अप्लाई करते समय उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 


कहां से कर सकेंगे आवेदन अभ्यर्थी आवेदन पत्र एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र अपनी ग्राम पंचायत/ राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड के लिए ही कर सकेंगे। अभ्यर्थी एक से अधिक जगह पर आवेदन न करें, ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। 


 सिलेक्शन प्रॉसेस इस भर्ती में चयन साक्षात्कार समिति के माध्यम से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का चयन महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पदों के लिए किया जायेगा उनको प्रतिमाह 4500 रुपये वेतन के रूप में प्रदान किये जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।


ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें

📢 Join Whatsapp

https://chat.whatsapp.com/JKQOXi2ZIag2OQqjhn1RVp

📢 Join Telegram

https://t.me/Shiva_Emitra_Nawa

📢 Join Facebook

https://www.facebook.com/ShivaEmitraNawaCity

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामनेनावा शहर
9414783753, 9610359710

Jaipurites Visit करें

प्रेम कंप्यूटर

जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने,

पांच्यावालासिरसी रोड जयपुर 

8441959535

 

Tuesday, November 15, 2022

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Online Registration, Eligibility Benefits

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Online Registration, Eligibility Benefits

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Online Registration, Eligibility Benefits: Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Apply Online Application form राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2022 की शुरुआत की गई है. गांव से दूर शहर में किराए के कमरों में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब सरकार की ओर से ₹2000 मासिक किराया भत्ता मिलेगा. ताकि अभ्यर्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो. राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मार्फत क्रियान्वित किया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी एवं ईडब्ल्यूएस भारत के कॉलेज छात्रों के लिए आवासीय सुविधा के लिए अंबेडकर डीवीटी वाउचर योजना के तहत 5000 विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें राजकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं 

राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। एससी एसटी के 1500-1500, अन्य पिछड़ा वर्ग के 750, अति पिछड़ा वर्ग के 750, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 500 छात्रों को लाभांवित किया जाएगा. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार योजना में करीब 5000 विद्यार्थियों को 2000 रुपए प्रतिमाह अधिकतम 10 महीने के लिए राशि प्रदान की जाएगी. इस योजना के लिए अभ्यर्थी ईमित्र या एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 रखी गई है. राजस्थान अंबेडकर डीबीट वाउचर योजना 2022 की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट को जरुर विजिट करें.

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Eligibility

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 के लिए योग्यता इस प्रकार रखी गई है

  • विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय एससी, एसटी, एमबीसी के लिए 2.5 लाख रुपए वार्षिक ओबीसी के लिए 1.5 लाख रुपए और ईडब्ल्यूएस के लिए 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • राजकीय महाविद्यालय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित छात्र होना चाहिए.
  • राजस्थान अंबेडकर डीपीटी वाउचर योजना 2022 का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी ने गत वर्ष न्यूनतम 75% अंक हासिल किए हो.
  • इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा जो शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने घर बार से दूर शहरी क्षेत्रों में रहते हैं.

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Required Documents

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन के पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होने चाहिए

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022 Online Aawedan Kaise kare

योजना के लिए इच्छुक छात्रों को ईमित्र/ एसएसओ आईडी के माध्यम से उक्त पोर्टल पर जन आधार कार्ड के माध्यम से sso.rajasthan.gov.in एवं www.sje.rajasthan.gov.in पर आमंत्रित आवेदन किया जाएगा. आवेदन में अभ्यर्थियों को पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन के अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास निकालकर सुरक्षित रख ले.

Important Dates

Start Rajasthan Ambedkar DBT Voucher form

15/11/2022

Last date Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2022

15/12/2022

Sunday, October 2, 2022

Rajasthan ANM Application Form 2022 एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे

  

Rajasthan ANM Application Form 2022 एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों में सत्र 2022-23 के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। राजस्थान में एएनएम बनने का सपना देख रही महिलाओं के लिए अच्छा अवसर है। इसके लिए किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष की होगी, जिसमें 6 माह का इंटरशिप दिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गया है। इसमें चयनित महिलाओं को नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। राजस्थान एएनएम के लिए ऑफलाइन आवेदन 21 सितंबर से 20 अक्टूबर 2022 तक कर सकते हैं। राजस्थान एएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सिलेक्शन प्रोसेस, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

शिवा ईमित्र नावा 

Rajasthan ANM Admission form 2022 Overview

Name of the DepartmentDepartment of Medical, Health and Family Welfare
Name of the PostRajasthan ANM Training Course
Application ModeOffline
Total Posts1650
LocationRajasthan State
Start Form21/09/2022
ANM Form Last Date20/10/2022
Official Websitehttps://rajswasthya.nic.in/

Rajasthan ANM Admission form 2022 Application Fee

राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपए का पोस्टल आर्डर रखा गया है। यह संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम से देय होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

Rajasthan ANM Application Form 2022 Age Limit

राजस्थान एएनएम एप्लीकेशन फॉर्म 2022 के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष क गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की नियमानुसार छूट दी गई है।

Rajasthan ANM Application Form 2022 Educational Qualification

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम 2022 में प्रवेश के लिए महिला अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी सब्जेक्ट से 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।

Rajasthan ANM Application Form 2022 Seats Details

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम के लिए कुल 1650 सीटें रखी गई है। इन सीटों की संख्या जिला वाइज अलग-अलग रखी गई है। इसमें अभ्यर्थी किसी भी जिले से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक जिले की कटऑफ अलग-अलग जारी की जाएगी।

प्रशिक्षण हेतु कार्यालय का नामजिले का नामप्रवेश क्षमता
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीAjmer60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीBhilwara45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीTonk45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीNagaur45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीBikaner60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीChuru45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीGanganagar45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीHanumangarh45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी,Bharatpur60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीKarouli45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीSwai Madhopur45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीJaipur60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीAlwar45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीDousa45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीSikar45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीJhujhunu45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीKota60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीBundi45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीBaran45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीJhalawar45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीUdaipur60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीBanswara45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीChittorgarh45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीRajsamand45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीDungarpur45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीJodhpur60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीBarmer45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीJaislmer45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीSirohi45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीJalour45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीPali45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीPratapgarh45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारीKekadi45
Total1650

Rajasthan ANM Application Form 2022 Duration of the Course

राजस्थान एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष की रखी गई है। इसी में 6 महीने की इंटरशिप भी होगी। इस पाठ्यक्रम के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है। राजस्थान एएनएम का पाठ्यक्रम कोर्स निशुल्क रखा गया है। जबकि इसमें चयनित महिलाओं को नियमानुसार स्टाइपेंड पर दिया जाएगा।

Rajasthan ANM Admission form 2022 Selection Process

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम 2022 के लिए कोई भी एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी काउंसलिंग का समय सुबह 9:30 से शाम 2:00 बजे तक रखा गया है। इसके लिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।

How to Apply Rajasthan ANM Application Form 2022

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम में जिला वाइज सभी 33 राजकीय महिला प्रशिक्षण केंद्रों में सीटों की संख्या अलग-अलग रखी गई है। इसमें महिला अभ्यर्थी किसी भी जिले के लिए आवेदन कर सकती है। अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रत्येक जिले की कटऑफ अलग-अलग रहेगी। राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम में राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पाठ्यक्रम के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है। आवेदन फॉर्म को एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करके इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी साथ लगानी है। आवेदन पत्र संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जो उस जिले के प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को शाम 6:00 बजे तक या इससे पहले प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवेदन फार्म स्वयं व्यक्तिगत अथवा रजिस्टर्ड/ साधारण/ स्पीड पोस्ट से भेजे जा सकते हैं। निदेशालय को भिजवाये जाने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Important Links

Start Rajasthan ANM Admission form 202221 September 2022
Last Date Offline Application form20 October 20222
Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Rajasthan ANM Admission form 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान एएनएम एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ऑफलाइन आवेदन 21 सितंबर 2022 से भर सकते हैं.

Rajasthan ANM Admission form 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान एएनएम एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 तक हैं।

Rajasthan ANM Application Form 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म ऊपर दिया गया है।


सरकारी भर्तियों एवं ईमित्र सम्बन्धी सुविधाओं की जानकारी लगातार पाने लिए हमसे जुडें-


📢 Join Whatsapp

https://chat.whatsapp.com/KeNxPwcE5H0EKTZHtl2eCu


📢 Join Telegram

https://t.me/Shiva_Emitra_Nawa


📢 Join Facebook

https://www.facebook.com/ShivaEmitraNawaCity


नागौर जिले में कहीं भी ई -मित्र लेने हेतु सम्पर्क करें-9610359710

सभी वंचित वर्ग महिलाओं एवं हस्तशिप कामगारों जैसे बढ़ई, दर्जी, मोची, कुम्हार, सुनार आदि को मिलेंगे 5000 रुपयें, राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व पात्रता जाने

  सरकार द्वारा देश के नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं launch करती है। इन योजनाओं के मा...