Thursday, August 17, 2023

Rajasthan Government Job: महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के 50 हजार पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 

राजस्थान में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के 50 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती में शामिल होने के लिए 29 अगस्त 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए चयनित होंगे उनको 4500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

Rajasthan Government Job: महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के 50 हजार पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

शिवा ईमित्र नावा शहर  


Rajasthan Government Job: शांति एवं अहिंसा विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से राज्य में 50 हजार पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ऐसे युवा जो सरकारी भर्ती की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। यह भर्ती महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पदों पर निकाली गयी है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 16 अगस्त 2023 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र एसएसओ पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। भर्ती में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी योग्यता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य हासिल कर लें।


  Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 12वीं कक्षा या इसके समक्षक उत्तीर्ण किया हो। महात्मा गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रमाण पत्र धारक, स्काउट गाउड, NCC/ NYK सर्टिफिकेट होल्डर, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित गांधी सेवा प्रेरक एवं महिला SHG को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में अप्लाई करते समय उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 


कहां से कर सकेंगे आवेदन अभ्यर्थी आवेदन पत्र एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र अपनी ग्राम पंचायत/ राजस्व ग्राम या शहरी वार्ड के लिए ही कर सकेंगे। अभ्यर्थी एक से अधिक जगह पर आवेदन न करें, ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। 


 सिलेक्शन प्रॉसेस इस भर्ती में चयन साक्षात्कार समिति के माध्यम से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का चयन महात्मा गांधी सेवा प्रेरक के पदों के लिए किया जायेगा उनको प्रतिमाह 4500 रुपये वेतन के रूप में प्रदान किये जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।


ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें

📢 Join Whatsapp

https://chat.whatsapp.com/JKQOXi2ZIag2OQqjhn1RVp

📢 Join Telegram

https://t.me/Shiva_Emitra_Nawa

📢 Join Facebook

https://www.facebook.com/ShivaEmitraNawaCity

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामनेनावा शहर
9414783753, 9610359710

Jaipurites Visit करें

प्रेम कंप्यूटर

जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने,

पांच्यावालासिरसी रोड जयपुर 

8441959535

 

No comments:

Post a Comment

सभी वंचित वर्ग महिलाओं एवं हस्तशिप कामगारों जैसे बढ़ई, दर्जी, मोची, कुम्हार, सुनार आदि को मिलेंगे 5000 रुपयें, राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व पात्रता जाने

  सरकार द्वारा देश के नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं launch करती है। इन योजनाओं के मा...