Rajasthan
PTET Counselling 2022: राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय BEd काउंसलिंग की 27 सितम्बर है
अंतिम तिथि
PTET Counselling 2022 Dates: राजस्थान पीटीईटी दो वर्षीय बीएड ( PTET 2 Years B.Ed Counselling Schedule ) जारी कर दिया गया है। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर 2022 से पीटीईटी वेबसाइट www.ptetraj2022.com व www.ptetraj2022.org पर शुरू होंगे। चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया काफी दिन पहले ही शुरू हो गई थी। दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने तथा काउंसिलिंग शुल्क 5000 रुपये जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2022 है। बीएड कॉलेज चयन के लिए विकल्प अभ्यर्थी 29 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन भर सकते हैं।
दो
वर्षीय बीएड काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
- काउंसलिंग
रजिस्ट्रेशन और फीस (5000) जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 17 सितंबर से
27 सितंबर 2022
- कॉलेज
च्वॉइस फिलिंग : 17 सितंबर 22 से 29 अगस्त 2022
- पहली
काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन : 5 अक्टूबर 2022
- पहली
काउंसलिंग के बाद एडमिशन फीस (22000) जमा होगी: 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
- काउंसलिंग
के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग: 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2022
- कॉलेज
रिपोर्टिंग के बाद अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन करें- 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022
- अपवर्ड
मूवमेंट के बाद कॉलेज आवंटन: 22 अक्टूबर
- अपवर्ड
मूवमेंट के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग: 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर
पीटीईटी 2022 बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रविष्ट सभी अभ्यर्थियों का बिना
किसी कट ऑफ के परिणाम जारी किया गया है। कोर्स में दाखिले की पात्रता रखने वाला
प्रत्येक अभ्यर्थी इस परीक्षा में अपने प्राप्त अंकों के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस
जमा करवा कर काउंसलिंग में भाग ले सकता है। अभ्यर्थियों के दाखिले के लिए उनके
द्वारा चयनित विकल्पों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी के
संकाय, विषय, श्रेणी, उप श्रेणी, परीक्षा प्राप्तांक, आदि के अनुसार उपलब्ध सीटों पर
मेरिट के आधार पर बीएड कॉलेज का आवंटन होगा।
अभ्यर्थी
कोर्स में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज चयन के लिए दिये जानेवाले विकल्प
में अधिकतम विकल्प भरे। अभ्यर्थी सभी उपलब्ध कॉलेजों का विकल्प के रूप में चयन कर
सकता है। कॉलेज के विकल्प की कोई सीमा नहीं है।
अभ्यर्थी को महाविद्यालय आवंटित नहीं होने पर 200/- रुपये कटौती करके 4800/- रिफंड हो
जायेंगे लेकिन कॉलेज आवंटित होने के बाद ऑनर्लाइन रिपोर्टिंग नहीं करने व शेष
शुल्क जमा नहीं करवाने पर अभ्यर्थी
के 600/- रुपये
काटकर 4400/- रिफण्ड होंगे।
ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें
📢 Join Whatsapp
https://chat.whatsapp.com/KeNxPwcE5H0EKTZHtl2eCu
📢 Join Telegram
https://t.me/Shiva_Emitra_Nawa
📢 Join Facebook
https://www.facebook.com/ShivaEmitraNawaCity
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें
शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामने, नावा शहर
9414783753, 9610359710
Jaipurites Visit करें
प्रेम कंप्यूटर
जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने,
पांच्यावाला, सिरसी रोड जयपुर
8441959535

No comments:
Post a Comment