राज्य सरकार द्वारा राजस्थान स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस के माध्यम से कैसलेस इन्डोर डे-केयर तथा आउटडोर चिकित्सा जांच एवं परामर्श की कैशलेस सुविधाये प्रारम्भ की गई है। कार्यालय उप कोषाधिकारी संदीप पांडिया ने बताया कि आरजीएचएस के अन्तर्गत सभी राज्य कार्मिको एवं पेंशनर्स को 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
राजस्थान सरकार
द्वारा शुरू की गई RGHS -
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना ( राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) Rajasthan Government Health Scheme का लाभ प्रदेश के
लगभग 13.50 लाख परिवारों के 65 लाख लोगों को मिलेगा
। प्रदेश में 8 लाख सरकारी कर्मचारियों, 3.28 लाख पेंशनर्स, 17703 पंचायतीराज
कर्मचारियों, 29399 शहरी निकायों के कर्मचारियों और 26490 स्वायतशासी बोर्ड
निगमों के कर्मचारियों को इलाज की सुविधा मिलेगी। वित्त (बीमा) विभाग ने राजस्थान
गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) शुरू कर दी है। आइये, RGHS - राजस्थान सरकार
स्वास्थ्य योजना ( राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) Rajasthan Government Health Scheme की पूर्ण जानकारी व
आदेशों का अध्ययन करते है।
·
मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, अखिल भारतीय सेवा, न्यायिक सेवा के
अधिकारियों व सेवानिवृत्त अधिकारियों, राज्य कर्मचारियों, राज्य सेवा से, निकायों, मण्डलों, कॉर्पोरेशन आदि से
सेवानिवृत्त पेंशनरो के लिए राज्य सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम शुरू
की है ।
·
योजना से जुड़े सरकारी
और निजी अस्पतालों में भर्ती होने OPD/ DAY CARE TREATMENT) पर कैशलेस उपचार
सुविधा मिलेगी।
·
01:01:2004 के बाद नियुक्त राज्य
कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को सामान्य बीमारी के लिए 5 लाख रुपये और गंभीर
बीमारी के लिए अतिरिक्त रू 5 लाख तक स्वास्थ्य
बीमा प्रति वर्ष प्रति परिवार की गई है।
·
राजस्थान सरकार
स्वास्थ्य योजना एवम मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना दोनों योजनाओं के
प्रारम्भ होने के बाद प्रदेश के हर नागरिक को निशुल्क चिकित्सा लाभ मिलेगा इन
योजनाओं में अमीर, गरीब, छोटे, बड़े, शहरी ग्रामीण सभी
वर्ग के व्यक्ति सम्मिलित होंगे ।
·
रजिस्ट्रेशन के लिए
जन आधार कार्ड या जन आधार रसीद संख्या जरूरी है, इसके बिना
रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें
https://rghs.rajasthan.gov.in/FAQpensioner.pdf
ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें
📢 Click on the icon
RGHS कार्ड बनवाने एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें
शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामने, नावा शहर
9414783753, 9610359710
Jaipurites Visit करें
प्रेम कंप्यूटर
जोधपुर मिष्ठान भण्डार के सामने,
पांच्यावाला, सिरसी रोड जयपुर
8441959535
No comments:
Post a Comment