UPSC IES 2019 परीक्षा कार्यक्रम
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2020 के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है. वह सभी उम्मीदवार जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वह ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 15 अक्टूबर 2019 तक कर सकते हैं. वर्ष 2020 में इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 495 पदों पर भर्ती की जानी है.
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा हेतु उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा के नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पात्रता शर्तों की जांच कर सकते हैं. हर साल UPSC इस परीक्षा को जूनियर टाइम स्केल ऑफ़ सर्विसेज में भर्ती के लिए आयोजित करता है. सम्बंधित विषय में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन जमा करने की ओपनिंग तिथि: 25 सितम्बर 2019
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2019
• परीक्षा की तिथि: 05 जनवरी 2020
पद रिक्ति विवरण:
- सिविल इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीक्मुनिकेशन इंजीनियरिंग
पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय से पास और अपीअरिंग इंजीनियरिंग
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. 21 से 30 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट)
आवेदन कैसे करें:
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितम्बर 2019 से शुरू होगा और 15 अक्टूबर 2019 तक जारी रहेगा. सभी पात्र उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.upsc.gov.in को निरंतर चेक कर सकते हैं.
Shayari, Hindi Shayari, Love Shayari, Sad Shayari, Dosti Shayari, Best Shayari, New Shayari, Latest Shayari, Shayari 2019
ReplyDelete