Wednesday, October 16, 2019

मात्र 1 दिन में समाप्त हुई नागौर जिले की कुचामन मंडी की मूंग भण्डारण क्षमता


मूंग व उड़द के लिए 15 अक्टूबर से ऑनलाइन टोकन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन नागौर जिले की कुचामन मंडी की मूंग भण्डारण क्षमता मात्र 1 दिन में समाप्त हो गई है जिसके कारण किसानों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं गौरतलब है की इस बार भी किसान अपनी फसल विक्रय हेतु ई-मित्र केंद्र या खरीद केंद्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। किसान द्वारा मूंग एवं उड़द के समर्थन मूल्य पर बेचान के लिए ई-मित्र केंद्र या खरीद केंद्र के माध्यम से आधार कार्ड, जमाबंदी, गिरदावरी एवं बैंक पास बुक की डिटेल पोर्टल पर अपलोड कराना आवश्यक है।  एक भामाशाह कार्ड से एक बार ही मूंग का टोकन कटवा सकते हैं तथा अन्य सदस्य के हिस्सें के मूंग विक्रय हेतु उस सदस्य की सहमति आवश्यक हैं

पंजीकरण प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक ही करवाए जा सकेंगे

एक भामाशाह कार्ड पर एक ही रजिस्ट्रेशन होगा (आधार से वेलिडेट करने के उपरांत ही) |


मूंग-उड़द के अलग अलग पंजीकरण नहीं किये जाएंगे अतः एक ही फॉर्म में मूंग-उड़द(यदि दोनों हो तो) की गिरदावरी जोड़ें |


जिसके नाम से गिरदावरी है उसी के नाम से पंजीकरण मान्य होगा |


ऑनलाइन उपलोड की गयी गिरदावरी में संशोधन मान्य नहीं होगा |


पंजीकरण हेतु गिरदावरी ही मान्य है तथा तुलाई के समय अपलोड की गयी गिरदावरी तथा मूल गिरदावरी दोनों समान होने पर तुलाई की जाएगी |


ऑनलाइन पंजीकरण के समय जिस जिन्स के लिए पंजीकरण करवाया जाएगा वाही जिन्स तुलाई के लिए स्वीकार्य होगी इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा |


कृषकों की कृषि उपज का ऑनलाइन पंजीकरण उनका प्राथमिकता क्रम निर्धारित करने की द्रष्टि से किया जा रहा है,ऑनलाइन पंजीकरण तथा खरीद दिनांक आवंटन खरीद होने की गारंटी नहीं है |


पंजीयन का उद्देश्य पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना है |


यदि खरीद केंद्र की पंजीकरण क्षमता पूरी हो चुकी है तो बार-बार उसी खरीद केंद्र पर पंजीकरण का प्रयास न करें अन्यथा आपकी लॉग इन आईडी ब्लॉक हो सकती है

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

शिवा ईमित्र एण्ड रोजगार सेन्टर
तहसील ऑफिस के सामनेनावा शहर
9414783753, 9610359710

No comments:

Post a Comment

सभी वंचित वर्ग महिलाओं एवं हस्तशिप कामगारों जैसे बढ़ई, दर्जी, मोची, कुम्हार, सुनार आदि को मिलेंगे 5000 रुपयें, राजस्थान विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना 2023 | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व पात्रता जाने

  सरकार द्वारा देश के नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं launch करती है। इन योजनाओं के मा...